गैलेक्सी एस21 सीरीज के अलावा Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज पर भी HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी तक का कैशबैक मिल रहा है
विस्तार
सैमसंग इंडिया ने सैमसंग डेज सेल का एलान किया है। इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इस सेल में Galaxy S21 सीरीज के गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा पर 7000 रुपये का कैशबैक और गैलेक्सी एस21 पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, हालांकि यह ऑफर HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ ईएमआई पर मिलेगा। सैमसंग के इस ऑफर का फायदा अमेजन, फ्लिपकार्ट, सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और रिटेल स्टोर से उठाया जा सकता है।
गैलेक्सी एस21 सीरीज के अलावा Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज पर भी HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी तक का कैशबैक मिल रहा है। यह ऑफर Galaxy M51, Galaxy M31s, Galaxy M31, Galaxy M11, Galaxy M12, Galaxy M02s, Galaxy M02, Galaxy M01, Galaxy M01s, Galaxy F41, Galaxy F02s, Galaxy A71, Galaxy A51, Galaxy A31, Galaxy A21s और Galaxy A12 लागू होगा।
बता दें कि इसी साल जनवरी में Samsung Galaxy S21 सीरीज को लॉन्च किया गया था। सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड 2021 (UnPacked 2021) में गैलेक्सी S21 सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग हुई थी जिनमें Galaxy S21 Galaxy 21 Plus और Galaxy S21 Ultra शामिल हैं।
सैमसंग के Galaxy S21, Galaxy S21+ और Galaxy S21 Ultra में कंपनी का नया प्रोसेसर Exynos 2100 दिया गया है, हालांकि कुछ बाजार में फोन को स्नैपड्रैगन 855 के साथ भी बेचा जाएगा। इनमें गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा के साथ एसपेन का सपोर्ट मिलेगा। किसी भी फोन के साथ चार्जिंग एडाप्टर नहीं मिलेगा। चार्जिंग के लिए सिर्फ टाइप-सी टू टाइप-सी केबल मिलेगा।
सभी फोन में 5जी का सपोर्ट दिया गया है। तीनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है। Galaxy S21 और Galaxy S21+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जबकि Galaxy S21 Ultra में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। सभी फोन को वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है।

Comments
Post a Comment