iPad Pro को 11 इंच और 12.9 इंच साइज में पेश किया गया है। 12.9 इंच वाले मॉडल में लिक्विड रेटिना XDR मिनी एलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2732x2048 पिक्सल है। एपल ने अपने नए iPad Pro मॉडल को भी अपने स्प्रिंग लोडेड इवेंट में लॉन्च कर दिया है। iPad Pro को भी कंपनी ने अपने इन-हाउस प्रोसेसर Apple M1 के साथ लॉन्च किया है। एपल एम1 एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी स्पीड को लेकर दावा है कि यह पहले मॉडल के मुकाबले 80 पीसदी फास्ट है। iPad Pro की कीमत iPad Pro के 11 इंच मॉडल की शुरुआती कीमत 899 डॉलर यानी करीब 67,300 रुपये है। यह कीमत वाई-फाई मॉडल की है, वहीं वाई-फाई और सेलुलर मॉडल की कीमत 999 डॉलर यानी करीब 75,400 रुपये है। 12.9 इंच iPad Pro के वाई-फाई मॉडल की कीमत 1,199 डॉलर यानी करीब 89,900 रुपये और वाई-फाई के साथ सेलुलर की कीमत 1,399 डॉलर यानी करीब 10,5,000 रुपये है। भारत में 11 इंच iPad Pro की शुरुआती कीमत 67,300 रुपये है यानी इस कीमत में 128 जीबी स्टोरेज वाला वाई-फाई मॉडल मिलेगा। वहीं 128 जीबी वाई-फाई और सेलुलर की कीमत 75,400 रुपये है। 12.5 इंच वाले 128 जीबी वाई-फाई मॉडल की कीमत 10,...